फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ट्रैक्र्टर की किस्त जमा न कराने धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ट्रैक्र्टर की किस्त जमा न कराने धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्र्टर की किस्त जमा न कराने धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ट्रैक्टर की किश्त जमा न कराने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति से ट्रैक्टर खरीदने व बाद में किश्त जमा न कराने का मामला प्रकाश में आया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप के अनुसार गांव सुल्तापुर निवासी खेमचंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्थानीय निवासी महेंद्र ने उससे ट्रैक्टर खरीदा था और उस समय कुछ रुपये नगद देकर तय हुआ था कि बाकी किश्तों को महेंद्र जमा कराएगा। लेकिन महेंद्र ने ट्रैक्टर किस्त जमा नहीं कराई। पीड़ित द्वारा बार-बार कहने पर महेंद्र टालमटोल करता रहा। ब्यूूरो

महिला के साथ छेड़छाड़
पलवल। महिला के साथ छेड़छाड़ करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल शोभा के अनुसार 45 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 14 सितंबर को गांव अल्लीका निवासी मानसिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। ब्यूूरो
विज्ञापन


अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस पर हमला
- अदालत के आदेश पर गई थी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सदर थाना स्थित गांव पिंगौड में कब्रिस्तान से अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट पर दबंगों द्वारा किए गए पथराव के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने टीम पर पथराव के साथ-साथ जेसीबी मशीन व सरकारी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने दो शिकायतों के आधार पर 24 नामजद व लगभग 100-150 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला मामला थाना में एएसआई के पद कार्यरत सतवीर सिंह की शिकायत पर व दूसरा मामला ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह की शिकायत पर किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव पिंगौड में कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इस पर फैसला होने के बाद कोर्ट ने पुलिस को अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए और गुरुवार शाम सदर थाना पुलिस अपने साथ कुछ फोर्स को लेकर अवैध कब्जे को हटवाने की कार्रवाई करने के लिए गांव पिंगौड पहुंची। टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी अपनी गाड़ी लेकर दो जीसीबी मशीनों सहित पहुंचे। जैसे ही पुलिस ने अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई शुरू की। तभी दबंगों ने एकत्रित होकर पुलिस पर पथराव कर दिया और सरकारी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस व जेसीबी मशीन चालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कब्रिस्तान की जमीन पर बनाए गए बोंगे व बीटोंडों में कुछ दबंगों की शह में शरारती तत्वों द्वारा आग भी लगा दी गई।

इस बारे में सदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस गांव में शांति बनाए रखने के लिए काफी प्रयास कर रही है। इस मामले में शिकायतों के आधार पर गांव निवासी नरवार, दशरथ, चरण, नरेश, गिर्राज, धन्नी, तिलक, अंकित, सुंदर, हंसराज, तेजी, अनिल, कलवा, कपिल, रवि, भोला, अजय, योगराज, मुकेश, राजकली, बती, इंद्रा, सुंदरी व सुगला सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed