{"_id":"5b92b3d4867a557fe25362e5","slug":"111536340948-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वट वृक्ष का जन्म दरान मना किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वट वृक्ष का जन्म दरान मना किया यज्ञ
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वट वृक्ष का जन्म दिन मना किया यज्ञ
होडल। कस्बा हसनपुर में बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर एक सामाजिक संस्था द्वारा एक अनूठी मिसाल पेश कर पर्यावरण संरक्षण के कार्य बढ़ावा देते हुए प्रति वर्ष की तरह वट वृक्ष का जन्मदिन मनाकर भंडारे का आयोजन किया गया । शुक्रवार को हसनपुर की सामाजिक संस्था उपकार मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत बृज भूमि की बृज चौरासी कोस में स्थित वट वृक्ष के नीचे हवन यज्ञ कर वृक्ष का जन्मदिन मानकर विशाल भंडारे का आयोजन कर स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण रहित वातावरण के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम के संयोजक संस्था के सदस्य विक्रम सिंह यात्री ने बताया कि संस्था द्वारा 14 वर्ष पूर्व इसी दिन इस वट वृक्ष का रोपण किया गया था। तब से लेकर आज तक वृक्ष के नीचे हवन यज्ञ कर विशाल भंडारा किया जाता है। वट वृक्ष दिन और रात में ऑक्सीजन छोड़ता है। इस मौके पर राजेन्द्र कुमार, गंगा राम, अमर चन्द, विष्णु सैनी, जगपाल, आस मोहमद, त्रिलोक चन्द सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।