फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   जल्द होगी प्रदेश में चार हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती: पुलिस महानिदेशक

जल्द होगी प्रदेश में चार हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती: पुलिस महानिदेशक

Sat, 17 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
जल्द होगी प्रदेश में चार हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती: पुलिस महानिदेशक
प्रदेश में चार हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती जल्दी : पुलिस महानिदेशक
विज्ञापन

- एक हजार महिला सिपाही व 63 महिला उपनिरीक्षकों की भी होगी भर्ती
- पलवल में किया पुलिस की अपराध जांच शाखा थाने के भवन का उद्घाटन
पलवल। पुलिस महानिदेशक बीएस सिंधु ने कहा है कि प्रदेश में बनी हुई पुलिस कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही चार हजार पुलिस कर्मियों की भर्तियां की जाएंगी। इनमें एक हजार महिला सिपाहियों की तथा 63 महिला उपनिरीक्षकों की भर्तियां की जाएंगी। बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए प्रदेश में दो साइबर थाने पंचकूला व गुरुग्राम में खोले जा चुके हैं तथा योजना है कि जल्द ही अगले वित्तीय वर्ष में प्रदेश के हर जिले में साइबर थाने खोले जाएं। पुलिस महानिदेशक बीएस सिंधु शनिवार को यहां पुलिस अपराध जांच शाखा के नए थाने का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। अपराध जांच शाखा का यह थाना पलवल शहर थाना परिसर में ही एक हिस्से के अंदर बनाया गया है, जबकि शहर थाने का भवन निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इस अवसर पर पुलिस कप्तान वसीम अकरम व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग हर संभव प्रयास कर रही है। महिला अपराधों को रोकने के लिए हर जिले में महिला थाने खोले जा चुके हैं तथा जल्द ही इनमें पुलिस कर्मियों की कमी को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों की भर्तियां की जाने वाली हैं। वहीं प्रदेश के सभी थानों के लिए नई गाड़ियां खरीदी जा रही हैं, ताकि अपराध होते ही पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच सके। पलवल जिले में भी एक माह के अंदर 20 नई गाड़ियां आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि पलवल जिले में तीन पुलिस चौकियों व एक थाने को भी जल्द अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा केएमपी पर छह पुलिस चौकियां खोली जाएंगी, उसके लिए जमीन का चयन भी कर लिया गया है तथा फाइल मंजूरी के लिए सरकार के पास है। तब तक जल्द ही अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित कर दिए जाएंगे, ताकि केएमपी पर अपराध न हों। इसके अलावा केजीपी पर भी हरियाणा की सीमा के अंदर पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए आम जन का भी सहयोग लिया जाएगा। आम जन को जोड़ने के लिए पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं तथा लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे पुलिस का अपराध रोकने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस लाइन में बैठक लेते हुए पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि वे कानून व व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी मेहनत करें तथा थानों व चौकियों में आने वाले शिकायतकर्ताओं की सुनें और निष्पक्षता से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed