{"_id":"5ba0fcfb867a557f624a003b","slug":"101537277179-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ स्वच्छता पखवाड़ा, दूसरी तरफ गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ स्वच्छता पखवाड़ा, दूसरी तरफ गंदगी के ढेर
Updated Tue, 18 Sep 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ स्वच्छता पखवाड़ा, दूसरी तरफ गंदगी के ढेर
- अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था खराब, कहीं गंदगी तो कहीं जलभराव की समस्या
- आढ़तियों ने की सफाई व्यवस्था में सुधार कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो।
पलवल। एक तरफ सरकार व प्रशासन स्वच्छता को बढ़वा देने के लिए तरह-तरह के आयोजन कर लोगों को जागरूक कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह फैली गंदगी सरकार के इस अभियान की हवा निकाल रही है। इसकी बानगी पलवल की अनाज मंडी में देखी जा सकती है। यहां सफाई न होने के कारण नारकीय स्थिति बनी हुई है। कहीं गंदगी के ढेर पड़े हैं तो कहीं जलभराव की समस्या बनी हुई है। काफी समय से सफाई नहीं होने के कारण मंडी के आढ़तियों में भी रोष बना हुआ है। उन्होंने मांग की है कि मंडी में सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए।
पिछले दिनों हुई बरसात के कारण अनाज मंडी में जलभराव हो गया था। जिसका आज तक निकासी का सही प्रबंध नहीं हुआ है। इसके अलावा मंडी में मार्केट कमेटी के कार्यालय के साथ तथा अन्य जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इन गंदगी के ढेरों को उठाने की तरफ कमेटी के अधिकारियों व कर्मचारियों का कोई ध्यान नहीं है। गंदगी के ढेरों से उठने वाली बदबू के कारण मंडी में आढ़तियों का बैठना तक मुश्किल हो जाता है। लावारिस पशु उस गंदगी में मुंह मारते हैं।
इस समस्या के बारे में कई बार मार्केट कमेटी के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। गंदगी के ढेर आढ़त के सामने ही लगे रहते हैं। मंडी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। - कुलदीप भड़ाना, आढ़ती
विज्ञापन
मंडी एसोसिएशन के सचिव मनमोहन गोयल ने बताया था कि मंडी में गंदगी की शिकायत कई बार करने के बाद भी साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं हुई। जल्द सफाई नहीं हुई तो वे उपायुक्त से मिलकर इस बारे में शिकायत करेेेंगे। -किशन सिंह जनौलिया, मंडी आढ़ती
मंडी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कहीं जलभराव है तो कहीं गंदगी के ढेर हैं। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। आगे मंडी में फसल आने वाली है। फिलहाल भी मंडी कपास की फसल से लदी हुई है। फिर भी सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं है। इस समस्या का समाधान किया जाए। -मनमोहन गोयल, सचिव मंडी एसोसिएशन
अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान है। पहले से बेहतर सफाई व्यवस्था है। फिर भी कहीं गंदगी है तो उसे उठवा दिया जाएगा। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
-रणवीर सिंह मनोज, चेयरमैन मार्केट कमेटी, पलवल