फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   10,200 people included in Ayushman Yojana

पलवल में आयुष्मान योजना में शामिल किए 10,200 लोग

Tue, 23 Mar 2021 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
10,200 people included in Ayushman Yojana
10,200 people included in Ayushman Yojana
पलवल। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना का लाभ लोगों को देने के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत जिला नागरिक अस्पताल सहित सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क कार्ड बनाए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार अटल सेवा केंद्रों (सीएससी) पर भी निशुल्क कार्ड बनाए जा रहे हैं। एक मार्च को शुरू हुए पखवाड़े के दौरान 10200 लोगों के कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत तीन लाख 16 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने थे, जिनमें से केवल 86 हजार लोगों ने ही कार्ड बनवाए थे। योजना को गति देने के लिए जागरूकता पखवाड़ा शुरू किया गया। इसके तहत प्रचार गाड़ियां चलाकर योजना के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार तक जागरूकता पखवाड़े के तहत 10200 लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। अब जिले के 96 हजार 200 लोग आयुष्मान योजना में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ देने के लिए 11 निजी और सात सरकारी अस्पताल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में गुरुनानक, पलवल अस्पताल, राहुल अस्पताल, गोल्डन अस्पताल, श्री सांई अस्पताल एक और दो, कॉसमॉस अस्पताल, प्रभा अस्पताल, अपेक्स अस्पताल, गोयल नर्सिंग होम, सचिन अस्पताल को शामिल हैं। वहीं, सरकारी अस्पताल में जिला नागरिक अस्पताल, हथीन, होडल, दूधौला, अलावलपुर, सौंदहद और मंडकौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed