फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   1 death due to corona, 40 new patients found

कोरोना से 1 की मौत, 40 नए मरीज मिले

Wed, 02 Jun 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
1 death due to corona, 40 new patients found
पलवल। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 40 नए मरीज मिले हैं। नए कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार 55 मरीज ठीक हुए हैं। अब पलवल में 149 मरीज सक्रिय हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10,147 है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 9860 है। जिला सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से सतर्क रहते हुए कोविड-19 नियमों की सख्ती से पालना करें। बचाव के उपायों को अपनाएं तथा घबराएं नहीं। स्वयं, परिवारजनों व अन्य लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत बाहर जाते समय मास्क अवश्य पहनें। दिन में कई बार साबुन व सैनिटाइजर से हाथों को अच्छी प्रकार से धोएं । छींकते व खांसते समय नाक व मुंह ढके । इसके अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ है तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। साथ ही अपनी आयुवर्ग अनुसार टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक प्रशासन की हिदायतों की गंभीरता से पालना करें और जरूरी कार्य हो तो ही घर से बाहर निकलें अन्यथा घर पर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed