फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   one dead in accident

बस-ट्राले की टक्कर में एक की मौत, 13 घायल

Sat, 14 Dec 2013 10:14 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
one dead in accident
एनएच-8 पर नैचाना कट के पास शनिवार सुबह दिल्ली से जयपुर जा रही हरियाणा
विज्ञापन
रोडवेज की बस और ट्राले की टक्कर में बस यात्री राजस्थान निवासी गोवर्धन की मौत हो गई।

दुर्घटना में बस चालक हरि सिंह व परिचालक विनोद सहित 13 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल बस चालक को रेवाड़ी रेफर कर दिया और बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। ट्राला चालक घटनास्थल पर ट्राला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस के परिचालक के बयान पर ट्राला चालक के  खिलाफ मामला दर्ज किया है।


जांच अधिकारी एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे के करीब एनएच-8 पर नैचाना कट के पास जयपुर की ओर जार हे ट्राला चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटना में बस के चालक की सीट के पीछे बैठे राजस्थान के गोवर्धन की घटनास्थल पर मौत हो गई और बस के चालक व परिचालक सहित 13 व्यक्ति घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed