Haryana: ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में निभाई थी भूमिका
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी के सारे समीकरण बदल दिए हैं। बॉक्सर विजेंदर अपने बयानों को लेकर खुब चर्चाओं में रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बॉक्सर विजेंदर सिंह 2019 से कांग्रेस पार्टी में थे। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी विजेंदर सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा तो साल 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से उनको मैदान में उतारा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं, विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था।
एक्स पर पोस्ट कर लिखा था राजनीति को राम-राम भाई
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने करीब तीन महीने पहले एक्स पर पोस्ट कर लोगों को चौंका दिया था। उन्होंने पोस्ट किया था ''राजनीति को राम-राम भाई''। इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। हालांकि, इसके बाद में उन्होंने इसे खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.