{"_id":"39d32e4543dfc23c29079bb0640bd163","slug":"old-building-will-be-no-railway-route-relay-inter-locking-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने भवन में नहीं बनने देंगे रेलवे रूट रिले इंटर लॉकिंग सिस्टम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने भवन में नहीं बनने देंगे रेलवे रूट रिले इंटर लॉकिंग सिस्टम
भिवानी/ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला भिवानी रेलवे जंक्शन के प्रथम तल पर स्थित पुरुष वेटिंग रूम, महिला वेटिंग रूम, अधिकारी विश्राम गृह, रिटायरिंग रूम, कैंटीन और अन्य सुविधाओं को बंद कर उसके स्थान पर रेलवे रूट रिले इंटर लॉकिंग सिस्टम स्थापित किए जाने का दैनिक रेलयात्री एवं जनकल्याण संघ ने कड़ा विरोध किया है।
संघ के अध्यक्ष महाबीर डालमिया ने मंगलवार को कहा कि पुराने भवन के बजाय नया भवन बनाकर उसमें सिस्टम को स्थापित किया जाए।
उन्होंने बताया कि रेलवे नया कंप्यूटराइज्ड सिस्टम लागू करने जा रहा है, इसका वे स्वागत करते हैं, लेकिन इसको पुराने भवन में स्थापित करने के बजाय नए भवन का निर्माण कर उसमें स्थापित किया जाए।
उन्होंने कहा कि भिवानी रेलवे स्टेशन को 2006 में तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मॉडल स्टेशन घोषित किया था, लेकिन इस स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने के बजाय अब रेल प्रशासन सुविधाओं को छीनने पर तुला है।
विज्ञापन
भिवानी रेलवे स्टेशन आय में नंबर वन है, लेकिन यात्री सुविधाओं में जीरो है। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेन में यात्रा करने वाले कर्मचारियों को अब संकट का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि उनके लिए अब स्टेशन पर बनाया गया विश्राम गृह ही नहीं बचेगा।
इस संबंध में उन्होंने भिवानी-महेंद्रगढ़ की सांसद श्रुति चौधरी, बीकानेर रेल मंडल के महाप्रबंधक, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और रेलमंत्री को पत्र लिखा है। वे शहर के अन्य सामाजिक संगठनों से अपील करते हैं कि रेलवे विभाग के इस निर्णय का विरोध करते आंदोलन में शामिल हों।
डालमिया ने बताया कि शीघ्र ही इस संबंध में बैठक बुलाकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर हरीश गोस्वामी, अजय अरोड़ा, पंकज बंसल, राम प्रसाद राठौड़, प्रदीप भार्गव, रमेश भोला, बनारसीदास खटीक भी मौजूद थे।