नफे सिंह राठी हत्याकांड: विपक्ष ने सरकार को घेरा, भाजपा नेता बोले- मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए
हमला रविवार की शाम सांखोल बहादुरगढ़ के साथ बराही रोड रेलवे फाटक के पास हुआ। बताया गया कि नफे सिंह अपने सहयोगियों के साथ कार में सवार होकर बराही गांव से लौट रहे थे। वह वहां एक परिवार के सामाजिक समारोह में भाग लेने गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभय चौटाला बोले: मांगी गई थी सुरक्षा
इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह जी हमारे बीच नहीं रहें। उन पर हुए कायराना हमले से पूरा इनेलो परिवार स्तब्ध है, नफे सिंह हमारी पार्टी ही नहीं हमारे परिवार का हिस्सा थे वो मेरे भाई समान थे।
#WATCH | Jhajjar: Haryana INLD leader Abhay Chautala says, "The incident that has taken place today (death of party chief Nafe Singh Rathee), for this the state government is responsible. They are responsible because, six months ago, Nafe Singh told me, the police informed him… https://t.co/uVAmhsvFYk pic.twitter.com/1jKWEPtBlV
— ANI (@ANI) February 25, 2024
नफे सिंह ने हाल ही में सीएम, गृहमंत्री, डीजीपी और कमिश्नर को खुद पर होने वाले हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। उस समय तो सरकार ने राजनीति की और सुरक्षा नहीं दी। क्या सरकार इस में बराबर दोषी नहीं है? भगवान नफे सिंह जी की आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति दें।
सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देर रात एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा कि INLD पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी और जय किशन के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। शोकाकुल परिवारजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, इस कठिन समय में हम उनके साथ हैं।
इस मामले में संलिप्त एक भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा। पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें।
INLD पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष श्री नफ़े सिंह राठी जी और श्री जय किशन के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ। शोकाकुल परिवारजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, इस कठिन समय में हम उनके साथ हैं।
— Manohar Lal (@mlkhattar) February 25, 2024
इस मामले में संलिप्त एक भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा। पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द…
केजरीवाल बोले- पुलिस को बदमाश पकड़ने के काम में लगाना था, किसानों को रोकने में लगा रखा है
हरियाणा में सरेआम हुई गोलीबारी में इनेलो नेता नफे सिंह की मौत बेहद दुखद है। उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हू। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बीजेपी ने हरियाणा की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। पुलिस को बदमाश पकड़ने के काम में लगाना था लेकिन बीजेपी ने हरियाणा की पुलिस को किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर लगा रखा है।
आप प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
आप के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता का कहना है कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है... हमें झज्जर से सूचना मिली है कि हरियाणा इनेलो अध्यक्ष नफे सिंह और उनके साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है, न व्यापारी सुरक्षित हैं गोली मार दी जाती है और फिर उगाही की जाती है, राजनेताओं को सड़कों पर गोली मार दी जाती है... क्या राज्य कानून का शासन कायम रखेगा, या मुख्यमंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त रहेंगे?
#WATCH | AAP Haryana President Sushil Gupta says, "Law and Order has ended in Haryana... We have received info from Jhajjar. The Haryana INLD president Nafe Singh and his associates have been shot dead. No one is safe in this state safe. Businessmen are shot and then extorted,… pic.twitter.com/C4iDa32XCh
— ANI (@ANI) February 25, 2024
जल्द कार्रवाई के आदेश: विज
हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है, "...मैंने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। एसटीएफ भी हरकत में आ गई है...घटना की जांच की जा रही है।
पूर्व सीएम हुड्डा बोले- बेहद दुखद
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
#WATCH | Rewari, Haryana: Former Haryana CM and Congress leader Bhupinder Singh Hooda says, "It is very sad news (the death of Haryana INLD chief Nafe Singh Rathee). I hope his family finds the strength to bear this loss. This incident clearly shows that there is no rule of law… pic.twitter.com/32Eel2MgI4
— ANI (@ANI) February 25, 2024
जवाहर यादव बोले घटना दुखद
हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या के बाद हरियाणा बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव का कहना है यह घटना दुखद है। हमने इसपर अपना काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस अपना काम कर रही है, हम इसकी गंभीरता को समझते हैं, CIA और STF ने पहले ही अपनी जांच शुरू कर दी है। सख्ती से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ऐसे हालात में राजनीति करने से बाज नहीं आते। मुझे उनके (नफे सिंह राठी) लिए सुरक्षा की किसी मांग की जानकारी नहीं है।
#WATCH | Gurugram: After Haryana INLD chief Nafe Singh Rathee shot dead, Haryana BJP Chief Spokesperson Jawahar Yadav says, "...The police are doing their work. We understand the seriousness of it. CIA and STF have already begun their investigation...Strict action will be taken… pic.twitter.com/9XVzKKiXr9
— ANI (@ANI) February 25, 2024
रणदीप सुरजेवाला के बयान पर बोले यादव, पुलिस अपना काम कर रही है, ये राजनीति का अवसर नहीं है
हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या के बाद हरियाणा बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव का कहना है कि रणदीप सुरजेवाला को हरियाणा में कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। वह जो करते हैं वह सिर्फ बयानबाजी करते हैं। इस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अपना काम कर रही है। मैं दीपेंद्र हुड्डा या रणदीप सुरजेवाला के समय में हुई हत्याओं की संख्या नहीं गिनना चाहता। मैं बस यह आश्वासन देना चाहता हूं कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और सजा दी जाएगी।
#WATCH | Gurugram: After Haryana INLD chief Nafe Singh Rathee shot dead, Haryana BJP Chief Spokesperson Jawahar Yadav says, "...Nobody takes Randeep Surjewala seriously in Haryana. All that he does is make statements. Those responsible for this murder will not be spared. The… pic.twitter.com/lG4UKItdeV
— ANI (@ANI) February 25, 2024
मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए
#WATCH | Gurugram: After Haryana INLD chief Nafe Singh Rathee shot dead, Haryana BJP Chief Spokesperson Jawahar Yadav says, "I feel the Opposition should not do politics over somebody's death. Our efforts should be directed to ensure that the accused are caught as soon as… pic.twitter.com/ShKOZgruGa
— ANI (@ANI) February 25, 2024
हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या के बाद हरियाणा बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव का कहना है कि मुझे लगता है कि विपक्ष को किसी की मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमारे प्रयास यह सुनिश्चित करने के लिए होने चाहिए कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएं।