{"_id":"75c0245e5b56fbb693fd0b5e31d86e77","slug":"murrah-becomes-vicky-donor-semen-demand-uprises","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा बना विकी डोनर, बढ़ी वीर्य की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसा बना विकी डोनर, बढ़ी वीर्य की डिमांड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध का कारोबार करने वालों के लिए हरियाणा के मुर्रा भैंसे का क्या रुतबा है, इससे हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन इस भैंसे ने अब दुनिया भर में धूम मचा दी है।
विज्ञापन
मुर्रा की शोहरत बुलंदियां छू रही हैं, इस वजह से देश भर में उसके वीर्य की डिमांड बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से हरियाणा सरकार को मुर्रा का सालाना वीर्य उत्पादन क्षमता 32 लाख से बढ़ाकर 50 लाख स्ट्रॉ (डोज) करनी पड़ी है।
विज्ञापन
टीओआई के मुताबिक मुर्रा भैंस एक दिन में 32 किलो दूध दे सकती है, जो सामान्य भैंस की तुलना में दोगुना है। ये भैंस खास तौर पर 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के साथ मशहूर हुईं, क्योंकि मेडल जीतने वाले कई पहलवानों ने अपनी जीत का श्रेय इनके दूध को दिया था।
विज्ञापन
अच्छी मुर्रा 2 लाख रुपए तक में बिक सकती है। हाल में आंध्र प्रदेश के किसान ने हरियाणा से 25 लाख रुपए में एक मुर्रा भैंस खरीदी थी।
हाल में नियुक्त पशुपालन विभाग के महानिदेशक जी एस जाखड़ का कहना है कि योजना के तहत हिसार के वीर्य सेंटर को 11 करोड़ रुपए के निवेश से अपग्रेड किया जाएगा।
केंद्र सरकार भी इस परियोजना के लिए 6 करोड़ रुपए मुहैया कराने के लिए तैयार हुई है। हरियाणा के पास गुड़गांव और जगाधरी में दो और सेमन सेंटर हैं। फिलहाल राज्य के पास 118 मुर्रा भैंसा हैं और विभाग जल्द ही इनमें 80 और जोड़ेगा।