फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   MP Raghav Chadha attacked on AAP

Chandigarh: ईडी की कार्रवाई पर बोले- सांसद राघव चड्डा, आप ने लूटा पंजाब का खजाना; हमें करवाया चुप

Sat, 09 May 2026 11:27 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 09 May 2026 11:27 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने पंजाब में ईडी की कार्रवाई को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा हमने जब पार्टी के बीच मुद्दे उठाने का प्रयास किया था तो हमारी आवाज बंद करवाई गई थी। 

विज्ञापन
MP Raghav Chadha attacked on AAP
राघव चड्डा, राज्यसभा सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब को रंगला बनाने का सपना दिखाकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खजाने को लूट लिया है। प्रदेश की आर्थिक हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खरड़ में ईडी की दबिश के दौरान तीन दिन पहले बालकनी से दो बैगों में भरकर लाखो रुपये फेंके गए और अब करोड़ों रुपये के फंड की राउंड-ट्रिपिंग का खुलासा हो रहा है। यह दिखाता है कि पंजाब में सरकार उनकी पार्टी को मिले जनादेश के साथ विश्वासघात कर रही है।
विज्ञापन


राघव ने कहा, आप से नाता तोड़ने वाले सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ते समय कहा था कि यह पार्टी पूरी तरह से भ्रष्ट और समझौता करने वाले लोगों के हाथों में फंसी हुई है। जब भी हमने पार्टी के भीतर ऐसे मुद्दे उठाने की कोशिश की तो हमें चुप करवा दिया गया लेकिन एजेंसियों की कार्रवाई के बाद जो बातें सामने आ रही हैं, वे चौंकाने वाली हैं। एजेंसियां तो कार्रवाई करेंगी ही लेकिन असली कार्रवाई पंजाब की जनता अगले विधानसभा चुनावों में करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed