{"_id":"cd12ef81ac863f55302c5754ea9c9ae7","slug":"mp-avtar-singh-bhadana-give-to-relief-two-wive-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पत्नियों के पचड़े से इस सांसद को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पत्नियों के पचड़े से इस सांसद को मिली राहत
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पत्नियों को लेकर विवादों में घिरे फरीदाबाद के सांसद अवतार सिंह भड़ाना को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिल गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस एजी मसीह पर आधारित पर खंडपीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका को रद कर दिया।
इतना ही नहीं, इस मामले में याची देवेंद्र भड़ाना की मेलाफाइड इंटेशन को भांपते हुए हाईकोर्ट ने उनपर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
मामले की सुनवाई के दौरान फरीदाबाद के सांसद ने अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखा। पेश किए गए हलफनामे में कहा गया है कि उनकी कभी भी विमला भड़ाना के साथ शादी नहीं हुई है, लिहाजा उन्होंने कोई भी मैटीरियल फैक्ट हाईकोर्ट में नहीं छिपाया है।
विज्ञापन
उनकी शादी 29 अप्रैल 1985 को ममता भड़ाना के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। एक 24 साल का लड़का है और एक 22 साल की लड़की। उन्होंने कहा कि देंवेंद्र भड़ाना ने राजनीतिक द्वेष के चलते यह याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2004 में भी याची उनके विरोध में चुनाव लड़ चुका है और अगले संसदीय चुनावों में भी वह उनके खिलाफ लड़ना चाहता है।
सनद रहे कि फरीदाबाद निवासी देंवेंद्र भड़ाना ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर फरीदाबाद के सांसद अवतार सिंह भड़ाना की दो शादियों का मामला उठाकर उनकी लोक सभा सदस्यता भंग करने का आग्रह हाईकोर्ट से किया था।