फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Monsoon is sluggish in Haryana, 30 percent less rain in state, people are struggling with humidity

हरियाणा में मानसून पड़ा सुस्त: राज्य में 30 फीसदी कम बारिश, उमस से जूझ रहे लोग; तीसरे हफ्ते के बाद होगा सक्रिय

Sun, 14 Jul 2024 09:44 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Jul 2024 09:44 AM IST
सार

हरियाणा के उत्तरी जिलों में मानसून की बारिश कम हुई है। करनाल में 84 फीसदी कम, यमुनानगर में 73 फीसदी और अंबाला में 70 फीसदी कम बारिश हुई, जबकि दक्षिण जिलों में बारिश अच्छी हो रही है। नूंह और महेंद्रगढ़ में हर दूसरे दिन बादल बरस रहे हैं।

विज्ञापन
Monsoon is sluggish in Haryana, 30 percent less rain in state, people are struggling with humidity
मौसम का हाल - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है। कई दिनों से बारिश राज्य के अधिकतर जिलों से मानसून रूठा हुआ है। मानसून सीजन में हरियाणा में अब तक 78.9 एमएम बारिश हुई है, जबकि 13 जुलाई तक 112 फीसदी बारिश होनी चाहिए थी। करीब 30 फीसदी बारिश की कमी है। सभी जिलों में एक साथ बारिश में नहीं होने से लोगों को जबरदस्त उमस का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अभी कमजोर पड़ गया है। अभी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है। एक दो स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीसरे हफ्ते की समाप्ति पर मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। बारिश की कमी से हरियाणा में तापमान भी बढ़ा हुआ है। कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अंबाला, करनाल और रोहतक में सामान्य से चार फीसदी ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा में सबसे गर्म जिला चरखी दादरी दर्ज किया गया। चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इन इलाकों में सबसे कम हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी जिलों में मानसून की बारिश कम हुई है। करनाल में 84 फीसदी कम, यमुनानगर में 73 फीसदी और अंबाला में 70 फीसदी कम बारिश हुई, जबकि दक्षिण जिलों में बारिश अच्छी हो रही है। नूंह और महेंद्रगढ़ में हर दूसरे दिन बादल बरस रहे हैं। नूंह में 61 फीसदी और महेंद्रगढ़ में 53 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं, फतेहाबाद में 58 फीसदी और सिरसा में 20 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के पहले तीन हफ्ते कम बारिश की संभावना पहले ही जता दी गई थी। महीने के आखिरी सप्ताह मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed