{"_id":"68943fadd6fd9b5a370948ae","slug":"mobile-phones-recovered-in-haryana-jails-sit-to-investigate-jail-administration-recommends-special-probe-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की जेलों में मोबाइल फोन बरामदगी: एसआईटी करेगी जांच, जेल प्रशासन ने की विशेष जांच की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की जेलों में मोबाइल फोन बरामदगी: एसआईटी करेगी जांच, जेल प्रशासन ने की विशेष जांच की सिफारिश
Thu, 07 Aug 2025 11:24 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:24 AM IST
सार
हरियाणा में जेलों में मोबाइल फोन के उपयोग से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि बाहरी दुनिया से आपराधिक गतिविधियों का संचालन भी संभव हो रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
हरियाणा की जेलों में अवैध मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों की बरामदगी के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया जाएगा। प्रदेश की पांच जेलों से पिछले छह महीनों में 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जो जेलों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। इस मामले को लेकर जेल विभाग के प्रमुख आलोक कुमार राय ने स्टेट क्राइम ब्रांच की एसआईटी से जांच करवाने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, जेल प्रशासन स्थानीय थाना पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। आम तौर पर जेलों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर जांच की जाती है, लेकिन बार-बार मोबाइल फोन और नशीले पदार्थों की बरामदगी ने जेल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जेलों में मोबाइल फोन के उपयोग से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि बाहरी दुनिया से आपराधिक गतिविधियों का संचालन भी संभव हो रहा है। उदाहरण के लिए, पानीपत की सिवाह जेल से हाल ही में एक मोबाइल फोन और बैटरी बरामद की गई थी, लेकिन पुलिस यह पता नहीं लगा पाई कि ये उपकरण कैदियों तक कैसे पहुंचे। इसी तरह, चंडीगढ़ की मॉडल बुड़ैल जेल में भी कैदी सोनू उर्फ बकरी से मोबाइल फोन और बैटरी बरामद हुई थी।
विज्ञापन