फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Miscreants attacked a man after he refused to give them a beedi

Haryana Crime: बीड़ी देने से किया मना तो बदमाशों ने शख्स पर कर दिया हमला, पेट में घोंपा चाकू, हालत नाजुक

Mon, 29 Sep 2025 10:29 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 10:29 AM IST
सार

बहादुरगढ़ में एक शख्स पर बदमाशों ने इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उसने बदमाशों को बीड़ी देने से मना कर दिया। बदमाशों ने शख्स पर चाकू से हमला किया और पेट में चाकू घोंप दिया जिससे शख्स की हालच नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Miscreants attacked a man after he refused to give them a beedi
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ में एक शख्स पर बदमाशों ने देर रात हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी नंदलाल के तौर पर हुई है जो मंथन ट्रांसपोर्ट में हेल्पर के रूप में कार्यरत हैं। घटना सेक्टर-6 स्थित देवीलाल पार्क के गेट के पास हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने नंदलाल से बीड़ी मांगी थी जिसे देने से मना करने पर उन्होंने उसका गला दबाया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर एक बदमाश ने नंदलाल के पेट में चाकू घोंप दिया और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल नंदलाल को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed