{"_id":"d5cac86894b07eeebe79b83252862d1e","slug":"metro-stations-40-percent-work-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशनों का 40 प्रतिशत काम पूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशनों का 40 प्रतिशत काम पूरा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 18 Jan 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर का 90 फीसदी काम पूरा करने के बाद अब डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशनों का काम पूरा करने के लिए कदम बढ़ा दिया है। सभी नौ स्टेशनों पर लगभग 40 प्रतिशत काम पूरा करने का दावा अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर मेट्रो विस्तार योजना के तहत औद्योगिक नगरी में 13.875 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। कॉरिडोर के तहत फरीदाबाद में कुल 9 मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएमआरसी अधिकारियों की मानें तो अभी तक सभी मेट्रो स्टेशनों का लगभग 40 प्रतिशत सिविल वर्क पूरा किया जा चुका है, जिसमें मेट्रो स्टेशनों के लिए स्लैब डालने का काम पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
जल्द ही स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशनों को हाइवे के दूसरी तरफ बनने वाली पार्किंग से जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाने का काम भी शुरू होगा।
अगर अलग-अलग स्टेशन पर सिविल वर्क की स्थिति
स्टेशन वर्क की स्थिति
सराय ख्वाजा 20 प्रतिशत
एनएचपीसी 35 प्रतिशत
मेवला महाराजपुर 30 प्रतिशत
सेक्टर 27ए 50 प्रतिशत
बड़खल 30 प्रतिशत
ओल्ड फरीदाबाद 60 प्रतिशत
अजरौंदा 30 प्रतिशत
न्यू टाउन बाटा 30 प्रतिशत
वाईएमसीए 15 प्रतिशत
फरीदाबाद में मेट्रो कॉरिडोर में बनने वाले स्टेशनों के काम को पूरा करने में तेजी लाई जा रही है। अगर औसतन काम भी बात की जाए तो सभी स्टेशनों पर लगभग 40 प्रतिशत सिविल वर्क अब तक पूरा हो चुका है।
-प्रवक्ता, डीएमआरसी