फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   medical officer in 14 days Judicial costudy

एमओ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 12 Oct 2013 10:49 PM IST
जींद/ब्यूरो।
जींद/ब्यूरो। Updated Sat, 12 Oct 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
medical officer in 14 days Judicial costudy
विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार देर शाम जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए जुलाना के मेडिकल ऑफिसर डा. संजीव देशवाल को शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट धर्मपाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन


जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डा. संजीव देशवाल के खिलाफ जुलाना के वार्ड नंबर-4 के सुनील ने विजिलेंस को यह शिकायत की थी कि डा. संजीव देशवाल ने उसके चचेरे भाई अमित की एमएलआर में ज्यादा गंभीर चोट दिखाने के नाम पर उससे तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।
विज्ञापन


विजिलेंस ने शुक्रवार देर शाम जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेड कर डा. संजीव देशवाल को जुलाना के सुनील से तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। शनिवार को डा. संजीव देशवाल को विजिलेंस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट धर्मपाल के सामने पेश किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने डा. संजीव देशवाल को 14 दिन के लिए न्यायिक  हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed