फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   May at any time take action against Khemka

खेमका के खिलाफ किसी भी समय हो सकती है कार्रवाई

Thu, 19 Sep 2013 02:32 AM IST
चंडीगढ़/प्रवीण पाण्डेय
चंडीगढ़/प्रवीण पाण्डेय Updated Thu, 19 Sep 2013 02:32 AM IST
विज्ञापन
May at any time take action against Khemka

हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका के खिलाफ तथ्य जुटाने में सरकार जुट गई है। खेमका द्वारा कही गई हर बात की बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सरकार में रहकर सरकार के खिलाफ बोलने के मामले में किसी भी समय खेमका के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए जा सकते हैं।

इलेक्ट्रानिक मीडिया और प्रिंट मीडिया में छपे खेमका के साक्षात्कार पर मुख्य सचिव कार्यालय से जांच शुरू हो चुकी है। कार्रवाई का आधार इन साक्षात्कारों को बनाया जा रहा है। मामले से संबंधित सभी दस्तावेजों की प्रति अमर उजाला के पास मौजूद है।
विज्ञापन


मौखिक रूप से मुख्य सचिव की ओर से खेमका से इस बाबत पूछा भी जा चुका है। सरकार के पास तिथिवार विभिन्न चैनलों को दिए गए साक्षात्कार और प्रकाशित साक्षात्कार का ब्यौरा भी मौजूद है। इस मामले में सरकार ने तकनीकी पहलू भी आगे कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने पूछे हैं सवाल
मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र के मुताबिक नियम-7 आल इंडिया सर्विस कंडक्ट रूल-1968 के तहत कोई भी अधिकारी सेवा में रहते हुए सरकार की आलोचना नहीं कर सकता है। जिसके तहत खेमका के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।


उधर, मुख्य सचिव की ओर से मौखिक पूछे सवालों पर खेमका पहले ही अपना पक्ष लिखित में मुख्य सचिव के समक्ष रख चुके हैं।

खेमका ने भेजे हैं जवाब
मामले को लेकर खेमका की ओर से भी मुख्य सचिव को जवाब भेज दिया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि समाचार में तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर दी गई मेरी प्रतिक्रिया के बाद मीडिया में इस मामले पर बहस छिड़ गई।

इस दौरान कुछ कथित व्यक्तियों ने मीडिया में बहस के दौरान मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। अपनी छवि को धूमिल होने से बचाने के लिए मैने साक्षात्कार देना कबूल किया।

मामले में अशोक खेमका से बात करने पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सरकार की ओर से कुछ किया जा रहा हो, लेकिन मैं इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहता।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed