फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Married woman burnt

विवाहिता को जलाकर मार डाला

Sat, 14 Sep 2013 10:22 PM IST
बवानी खेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
बवानी खेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो। Updated Sat, 14 Sep 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
Married woman burnt
हरियाणा के गांव रामूपुरा में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगाने के बाद कमरे को बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव रामूपुरा निवासी अन्नू को उसके पति और ससुरालियों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की बड़ी बहन और जेठानी को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने दरवाजा खोला लेकिन तब अन्नू की मौत हो चुकी थी।

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में मीनू देवी ने बताया कि उसकी छोटी बहन अन्नू की शादी आठ माह पहले उसके देवर कर्मपाल उर्फ बिंटू के साथ हुई थी। उनका मायका जीतू वाला जोहड़ क्षेत्र है। उसके पिता का स्वर्गवास हो चुका है और उसका कोई भाई नहीं है। उसके सास-ससुर और देवर उसकी बहन सहित अलग रहते हैं। विवाह के बाद दहेज की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


मीनू ने बताया कि ससुर प्रकाश, सास औमबाई, देवर कर्मपाल उर्फ बिंटू  उसकी बहन को कमरे में ले गए और उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। कमरे को बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसको पता चलते ही उसने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और दरवाजा खोला गया। जब तक लोग उसे बचाने के लिए पहुंचते तब तक उसकी बहन दम तोड़ चुकी थी।


थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि उन्हें सरपंच रामूपुरा से सूचना मिली तो वे अपने दल-बल सहित मौके पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक विवाहिता की बहन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed