फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Manohar Lal became Amit Shah's neighbor: Naib Saini and Union Minister JP Nadda arrived for the housewarming

अमित शाह के पड़ोसी बने मनोहर लाल: गृह प्रवेश पर पहुंचे नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पढ़ें रिपोर्ट

Sun, 13 Oct 2024 09:58 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 13 Oct 2024 09:58 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रवेश के मौके पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी धर्मदेव समेत कई धर्मगुरुओं ने हवन यज्ञ कराया। इस मौके पर उनके मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया व अजय गौड़ मौजूद रहे।

विज्ञापन
Manohar Lal became Amit Shah's neighbor: Naib Saini and Union Minister JP Nadda arrived for the housewarming
भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल - फोटो : ANI

विस्तार

करनाल के सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को नई दिल्ली में श्री कृष्ण मेनन मार्ग पर नया सरकारी आवास आवंटित हो गया है। वह अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पड़ोसी बन गए हैं। शाह का आवास भी श्री कृष्ण मेनन मार्ग पर स्थित है। शाह का बंगला नंबर 6ए और मनोहर लाल का बंगला नंबर 3 है। शनिवार को मनोहर लाल ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया।

विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद रहे। गृह प्रवेश के मौके पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी धर्मदेव समेत कई धर्मगुरुओं ने हवन यज्ञ कराया। इस मौके पर उनके मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया व अजय गौड़ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि करनाल से सांसद चुने जाने के बाद केंद्र में उन्हें दो महत्वपूर्ण विभाग ऊर्जा व आवास और शहरी विकास मंत्रालय सौंपे गए थे। हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में मनोहर लाल की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed