फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   mangeram gupta pass rude comment on rahul-deependra

राहुल-दीपेंद्र से लें जनसंख्या नियंत्रण की सीख

Sun, 27 Oct 2013 09:35 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
mangeram gupta pass rude comment on rahul-deependra
हाल ही में इनेलो में शामिल हुए पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता की अमर्यादित टिप्पणी ने सबको चकित कर दिया। रविवार को यहां अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को जनसंख्या नियंत्रण की सीख लेनी है तो वह रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को अपना आदर्श बना सकता है।
विज्ञापन



गुप्ता कांग्रेस की आगामी 10 नवंबर को गोहाना में होने वाली शक्ति रैली के बारे में चुटकी लेते हुए कहा कि गोहाना की रैली में मुख्यमंत्री घोषणा कर सकते हैं कि प्रदेश सरकार विवाह आयोग का गठन करेगी।
विज्ञापन


इसका अध्यक्ष मुख्यमंत्री अपने सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा को बनाएंगे। अब कोई और घोषणा होनी तो बाकी रही नहीं है। अब तो केवल यही घोषणा बची है कि प्रदेश सरकार विवाह आयोग बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमर उजाला प्रतिनिधि ने मांगेराम गुप्ता से जब यह पूछा कि राजनीति व पारिवारिक  बातें दोनों अलग-अलग मसले हैं तो उन्होंने दोहराया कि जो कहना था, कह दिया है।

 उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की उम्र 45 साल हो चुकी है लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। राहुल गांधी कहते हैं कि वे शादी ठहरकर करेंगे। राहुल गांधी को दीपेंद्र हुड्डा की तरह शादी तो कर लेनी चाहिए लेकिन उनकी तरह परिवार नियोजन अपनाना चाहिए।


कांग्रेस ने की बयान की निंदा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कर्मबीर सैनी ने कहा कि विवाह-शादी, बाल-बच्चे व्यक्तिगत मामले होते हैं, राजनैतिक नहीं। पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस महासचिव पर जो टिप्पणी पत्रकार वार्ता में की है।


 इसकी पार्टी कड़ी निंदा करती है। अगर मांगेराम ने दोबारा से इस प्रकार की बयानबाजी की तो पार्टी इस पर कड़ा संज्ञान लेगी।

उन्होंने कहा कि राजनैतिक व सामाजिक दोनों अलग-अलग मुद्दे हैं। किसी भी राजनेता को किसी भी दूसरे दल के नेता को लेकर सामाजिक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। कल कांग्रेस मांगेराम गुप्ता के परिवार को लेकर टिप्पणी करेगी तो क्या मांगेराम उसे सहन कर पाएंगे।

बेहतर यही है कि गुप्ता एक वरिष्ठ नेता का प्रमाण देकर टिप्पणी पर माफी मांगे। वरना कांग्रेस भी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed