फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Zilla Parishad and Block Committee results released

Mahendragarh-Narnaul News: जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति के परिणाम जारी 17-34-03

Sun, 27 Nov 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad and Block Committee results released
जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। एक महीने पहले हुए चुनाव की मतगणना अलग-अलग आठ केंद्रों पर की गई। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे परिणाम जारी होने लगे। दोपहर 12 बजे तक जिला परिषद के 19 वार्डों तथा ब्लॉक समिति के 151 वार्डों का परिणाम जारी कर दिया था। वार्ड नंबर 7 की तीन बार मतगणना हुई। पहली बार विनोद की जीत घोषित कर दी थी क्योंकि इस वार्ड से दो विनोद नाम के दो उम्मीदवारों खड़े थे दोनों उम्मीदवारों के वोट एक साथ जोड़ दिए थे। बाद में दूसरी बार मतों की गणना की तो अजीत जीते तथा तीसरी बार में भी अजीत 178 मतों से जीते। वार्ड नंबर 5 से हरियाणा चुनाव आयोग के पूर्व सदस्य एवं पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा निजी कार्यकर्ता देवेंद्र यादव ने 3829 मतों से चुनाव जीता है। वहीं वार्ड नंबर 8 से जननायक जनता पार्टी के पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला प्रधान एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र गागड़वास की पत्नी सुमित्रा भाजपा समर्थित रामकिशन उर्फ जीवनराम की पत्नी सुनील देवी से 1551 मतों से चुनाव हार गई।
विज्ञापन

बता दें कि जिला परिषद व ब्लाक समिति के लिए गत 30 अक्तूबर को मतदान हुए थे। इनमें जिला परिषद के 19 वार्डों के लिए 170 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं ब्लाक समिति की 151 वार्डों के लिए करीब 674 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था। मतगणना के लिए जिले में कुल आठ मतगणना केंद्र बनाए गए। जिसमें पांच केंद्रों नारनौल में बनाए गए जबकि एक मतगणना केंद्र कनीना व दो केंद्र महेंद्रगढ़ में बनाए गए। इन मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी बल तैनात रहा। इसके अलावा एसपी विक्रांत भूषण, जिला पंचायत विकास अधिकारी, ब्लाक पंचायत विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जीत के बाद उम्मीदवारों ने मनाया जश्न
मतगणना शुरू होने के बाद ही उम्मीदवारों की जीत-हार के रुझान आने शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे तक जिला परिषद के लगभग सभी वार्डों के चुनाव नजीते घोषित हो गए थे। वहीं ब्लॉक समिति की सभी सीटों के नतीजे दोपहर बाद 2 बजे तक घोषित कर दिए गए थे। उम्मीदवार की जीत के साथ मतगणना केंद्रों से बाहर खड़े उनके समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। इसके बाद गांव में अपने समर्थकों के साथ डीजे के साथ विजयी जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट मोड पर रही पुलिस
मतगणना केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा मतदान केंद्रों की तरफ जाने वाले मार्गों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। मतगणना केंद्रों के अंदर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वैध पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। महिला आईटीआई के पास बने मतगणना केंद्र बाहर घोड़ों पर पुलिस जवान तैनात रहे। एसपी विक्रांत भूषण के दिशा निर्देशों में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटीयां लगाकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके अतिरिक्त 10 नाके भी लगाए गए थे और आपातकाल स्थिति के लिए रिजर्व भी बनाई गई थी। इस दौरान करीब 500 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई थीं।

जिला परिषद के वार्डों का इस प्रकार रहा परिणाम
वार्ड नंबर 1 से चेताई नाथ
वार्ड नंबर 2 से विमल कुमारी
वार्ड नंबर 3 से संतोष पीटीआई
वार्ड नंबर 4 से पूनम देवी
वार्ड नंबर 5 से देवेंद्र यादव
वार्ड नंबर 6 से पूजा गुर्जर
वार्ड नंबर 7 से अजीत सिंह
वार्ड नंबर 8 से सुनील देवी
वार्ड नंबर 9 से मुनीपाल
वार्ड नंबर 10 से राकेश कुमार
वार्ड नंबर 11 से उर्मिला
वार्ड नंबर 12 से सचिन कुमार
वार्ड नंबर 13 से रेखा
वार्ड नंबर 14 से पूनम कुमारी
वार्ड नंबर 15 से अजय कुमार
वार्ड नंबर 16 से भीम सिंह
वार्ड नंबर 17 से प्रियंका शर्मा
वार्ड नंबर 18 से श्याम सुंदर
वार्ड नंबर 19 से मीना देवी
--------------------------------
इन स्थानों पर हुई मतगणना
खंड का नाम - स्थान
नारनौल - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल
निजामपुर- राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल
नांगल चौधरी - ओलंपिक क्लब हॉल, नारनौल
अटेली - पीआर सेंटर, नारनौल
सीहमा - राजकीय महिला प्रशिक्षण केंद्र, नारनौल
महेंद्रगढ़ - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
सतनाली - राजकीय महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
कनीना - राजकीय महाविद्यालय, कनीना
डीसी ने विजेता प्रतिनिधियों को एकजुट होकर विकास करवाने का किया आह्वान
चुनाव परिणाम के बाद डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अब एकजुट होकर अपने क्षेत्र का विकास कार्य करवाएं। सभी जनप्रतिनिधि चुनावों के दौरान कोई कड़वाहट को भूल कर आपसी सहमति से विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करें। प्रजातंत्र का यही मूल सिद्धांत होता है कि चुनाव के बाद हार जीत को भूल कर एक साथ मिलकर कार्य करें। प्रजातंत्र में सभी उम्मीदवारों को जनता के फैसलों का सम्मान करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed