फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth drown in canal in sihama of Narnaul of Haryana

Narnaul: वाटरपार्क की बजाय साथियों के साथ नहर में नहाने गया, डूबने से मौत, दो घंटे के बाद मिला शव

Sun, 07 Jul 2024 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सीहमा, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सीहमा, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 07:40 PM IST
सार

सीहमा नहर में पानी का तेज बहाव होने से हादसा हुआ है। दो घंटे के बाद शव मिला है। उत्तर प्रदेश व उड़ीसा के रहने वाले 6 दोस्त नीमराना कंपनी से वाटरपार्क में आए थे।

विज्ञापन
Youth drown in canal in sihama of Narnaul of Haryana
नहर में डूबने से युवक की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के सीहमा में एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक नीमराना में एक कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने अन्य साथियों के साथ नहर में नहाने आया था। इस दौरान नहर में पानी का ज्यादा बहाव होने की वजह से एक युवक डूब गया। इसके बाद पुलिस बल, एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व उड़ीसा के रहने वाले 6 दोस्त नीमराना कंपनी में एक साथ कार्य करते थे। रविवार को उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के बुलबुलियापुर गांव का सचिन ठाकुर अपने दोस्त तरूण, मिंटू, विपिन सहित अन्य दोस्तों के साथ गाड़ी से वाटरपार्क में नहाने के लिए आए थे। सचिन ने इन सभी को वाटरपार्क की बजाय सीहमा नहर में नहाने को बोला।
विज्ञापन


उसने अपने दोस्तों को बताया कि वह पहले भी सीहमा में बनी नहर में नहा चुका है। सभी मिलकर दोपहर करीब 12 बजे सीहमा पहुंचकर नहाने के लिए उतरे ही थे कि सचिन पानी में डूबने लगा। तभी उसका एक साथी नहर की पगडंडी पर से उसे बचाने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने उसके साथी के हाथ का कड़ा पकड़ लिया था। पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण उसका कड़ा निकल गया और उसका साथी पानी में डूब गया। सूचना के आधार पर सदर पुलिस नारनौल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। वहीं दमकल की गाड़ी और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। सभी टीमों ने मिलकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया।


दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर से शव बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी लगभग 19 वर्षीय सचिन पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। वहीं मृतक युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed