फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth donated 46 units of blood in the camp

शिविर में युवाओं ने 46 यूनिट किया रक्तदान

Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth donated 46 units of blood in the camp
महेंद्रगढ़। विप्र फाउंडेशन द्वारा रविवार को 13वें स्थापना दिवस पर भगवान परशुराम भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं ने 46 यूनिट रक्त का दान किया। कार्यक्रम संयोजक अमित मिश्रा व अमित भारद्वाज ने संयुक्त रूप से बताया कि विप्र फाउंडेशन के 13वें स्थापना दिवस पर देशभर में रक्तदान शिविर लगाकर 13 हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है, इसकी तुलना अन्य किसी दान से नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भगवान परशुराम कुंड पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा विप्र फाउंडेशन द्वारा लगाई जाएगी जिसका शिलान्यास जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन

राकेश मेहता ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव त्यागी रहा है, समाज उत्थान में इस समाज की हमेशा अग्रणी भूमिका रही है। कार्यक्रम में ललिता अमित भारद्वाज को महिला जागृति के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुशील शर्मा ने किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अशोक बुचोली, आनंद कौशिक, सुशील नारनौल, दयाशंकर तिवाड़ी, गौड़ सभा के प्रधान दिनेश वैध, रमेश बोहरा, दिनकर बोहरा, तरुण शर्मा, महावीर भांडोरिया, मनोज कौशिक समेत अनेक महिला और पुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed