फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth Congress burns Education Minister's effigy in Nangal Chaudhary.

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Wed, 22 Jul 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress burns Education Minister's effigy in Nangal Chaudhary.
फोटो 12नांगल चौधरी में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस के कार्यक
नांगल चौधरी। बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया और उनके इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं ने बाजार के प्रमुख मार्गों से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी सेना के अध्यक्ष प्रवीण कुमार भोजावास ने की।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सोनू तंवर, राहुल तंवर, रोहित तंवर, साहिल सैनी, महेश सैनी, खजान सिंह, सोमदत्त जांगिड़, मुकाबला सिंह, ईश्वर सिंह सैन प्रधान और राजू सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed