फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Young man was doing home delivery of liquor, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: शराब की होम डिलीवरी कर रहा था युवक, मामला दर्ज

Sat, 11 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 11 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Young man was doing home delivery of liquor, case registered
नारनौल। नारनौल में अब लोगों को घर पर ही शराब परोसी जा रही है। इसकी पुलिस को काफी दिन से सूचना मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कूटी चालक को 19 अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि पुरानी सराय नारनौल निवासी राहुल अपनी स्कूटी पर सवार होकर अवैध रूप से शराब की होम डिलीवरी करने का कार्य कर रहा है। वह वीरवार को मोहल्ला शिवाजी नगर में एचपी गैस एजेंसी के पास सप्लाई करने आएगा। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जब शिवाजी नगर पहुंची तो एक युवक स्कूटी पर सवार होकर आया। पुलिस ने स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली तो 19 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने स्कूटी सवार से लाइसेंस व परमिट मांगा तो वहीं नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस स्कूटी सवार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed