{"_id":"63ed236a274beae0c6037bb4","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-from-a-trap-narnol-news-c-17-1-67597-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़-नारनौल: फंदे से लटक कर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़-नारनौल: फंदे से लटक कर युवक ने दी जान
Wed, 15 Feb 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव छितरोली में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के पिता गोपीचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे दिनेश, कर्मवीर अविवाहित हैं। बड़े बेटे दिनेश ने कनीना में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान की चलाता है जबकि गोपीचंद कनीना में बर्गर की रेहड़ी लगाता था। मंगलवार को घर से फोन पर सूचना मिली कि कर्मवीर ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटक गया है। परिजन फंदे उतार कर उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।