फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yogita secured the first position in the solo folk dance competition.

Mahendragarh-Narnaul News: एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में योगिता रही प्रथम स्थान पर

Wed, 29 Jul 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 29 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Yogita secured the first position in the solo folk dance competition.
फोटो संख्या:-60 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में विजेताओं को सम्मानित कर
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में मंगलवार को खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी डॉ. जितेंद्र अहलावत रहे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सुनील खुड़ानिया ने की।
विज्ञापन

खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 5-8 एकल लोक नृत्य में भावना ने द्वितीय, रागनी 5-8 में शिवानी ने द्वितीय व रागनी 9-12 में योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5-8 स्किट प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह लोक नृत्य 9-12 में विद्यालय की टीम ने प्रथम व समूह लोक नृत्य 5-8 में तृतीय स्थान हासिल किया। एकल लोक नृत्य 9-12 में नितिका ने द्वितीय स्थान रही।
मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र अहलावत ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देते हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह ने कहा कि राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने खंड स्तर पर एक आदर्श सांस्कृतिक आयोजन प्रस्तुत किया है।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारते हुए जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय के प्राचार्य सुनील खुड़ानिया ने सभी विजेता विद्यार्थियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed