फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yoga can keep the body healthy: Dr. Deepak

योग से शरीर को रख सकते हैं निरोगी : डॉ. दीपक

Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Yoga can keep the body healthy: Dr. Deepak
नांगल चौधरी। मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों द्वारा योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल यादव ने की। योग कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास के साथ हुई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने स्वयंसेवकों को योग की अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, कपालभांति सहित अन्य कई क्रियाओं का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण शरीर में कई प्रकार के विकार पैदा होने लगते हैं, लेकिन योग एक ऐसी क्रिया है जिसके नियमित करने से शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है, बल्कि योग से हम शरीर को स्वस्थ और निरोगी रख सकते हैं। इसलिए सभी लोगों को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। अपने आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करना चाहिए। योगाभ्यास के उपरांत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. कविता कुमारी, बिजेंद्र यादव, डॉ. अशोक यादव, दलबीर व जिले सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed