फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yellow Alert Issued for Heatwave; Temperatures Cross 40 Degrees, Daily Life Disrupted by the Heat

Mahendragarh-Narnaul News: लू का येलो अलर्ट जारी, तापमान 40 डिग्री पार, गर्मी से जनजीवन प्रभावित

Thu, 23 Apr 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Yellow Alert Issued for Heatwave; Temperatures Cross 40 Degrees, Daily Life Disrupted by the Heat
फोटो संख्या:52 दोपहर में बच्चे को साड़ी का पल्ला ओढ़ाकर सड़क से गुजरती महिलाएं। संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में प्रशासन ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। क्षेत्र में निरंतर हो रही तापमान की वृद्धि से जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है। गर्मी अधिक होने से लोगों में पानी की कमी हो सकती है।
विज्ञापन


बीते तीन दिनों तापमान 37 से 42 डिग्री तक पहुंच गया है तो वहीं रात का तापमान भी 24 से 27 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं और दिन में धूप में निकलने से सन बर्न, डिहाईड्रेशन, सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

इसके लिए प्रशासन ने भी जिले में बचाव के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है और बिना कारण धूप न घूमने की चेतावनी दी है। लोगों को अपने काम सुबह-शाम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन तापमान बढ़ोतरी की आशंका जता रहे हैं और सप्ताह के अंत तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसी तरह रात्रि तापमान भी एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी व ह्यूमस बढ़ेगी।
डॉ. संदीप यादव ने बताया कि लोगों को गर्मी से बचाव के लिए नींबू पानी, शरबत, शीतल पेय पदार्थों व फलों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से भी दूरी बनी रहेगी।

--------
दोपहर को बाजार व सड़कें हो रही वीरान
शहर में दोपहर के समय सड़कें व बाजार वीरान होने लगे हैं। लोग सुबह-शाम बाजार में काफी चहल-पहल रहती है जबकि दिन में लोग पैदल घूमते दिखाई नहीं दे रहे हैं। दोपहर में धूप अधिक होने के कारण लोग सुबह व शाम के समय ही बाहर निकल रहे हैं और अपना काम पूरा कर घर या ऑफिस में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed