{"_id":"61f2950b96789223524b4a74","slug":"yashpal-gave-a-message-to-the-society-by-marrying-without-dowry-in-narnaul-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: दहेज रहित शादी कर यशपाल ने समाज को दिया संदेश, भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर है कार्यरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल: दहेज रहित शादी कर यशपाल ने समाज को दिया संदेश, भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर है कार्यरत
Thu, 27 Jan 2022 06:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 27 Jan 2022 06:20 PM IST
सार
आज के पढ़े लिखे समाज में भी दहेज प्रथा समाज में एक बुराई है। लेकिन कुछ लोग दहेज न लेकर समाज में एक जागरूकता का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
बिना दहेज शादी करने वाले यशपाल व उनकी पत्नी उर्वशी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल जिले के सलूनी निवासी यशपाल यादव ने बिना दहेज के शादी कर समाज को एक संदेश दिया है। यशपाल ने शादी में शगुन के रूप में एक रुपया लेकर युवाओं को दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : School Reopen in Haryana : एक फरवरी से 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने के आदेश जारी , अभिभावकों की अनुमति जरूरी
विज्ञापन
यशपाल की शादी 23 जनवरी को राता कलां निवासी राजकुमार की पुत्री उर्वशी के साथ हुई। इस संबंध में लड़के के चाचा अभय सिंह ने बताया कि यशपाल का जब रिश्ता पक्का हुआ तो उन्होंने दहेज न लेने के लिए अपने परिजनों को पहले ही बता दिया था। कैप्टन यशपाल के पिता सूरत सिंह, चाचा वेद प्रकाश, बीर सिंह, सरजीत सिंह, बीरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह ने लड़की पक्ष को भी इससे अवगत करवाया और शगुन के रूप में केवल एक रुपया ही लिया। उसकी जीवन संगिनी उर्वशी, उसके नेवी से सेवानिवृत्त पिता राजकुमार और दादा गणपत सिंह ने भी उनकी इच्छाओं के अनुरूप कन्यादान में एक रुपया ही लिया।
विज्ञापन