फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Work will be done in Ateli under Atal Ground Water Scheme at a cost of Rs 1.93 crore.

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में 1.93 करोड़ की लागत से अटल भूजल योजना के तहत होंगे कार्य

Sat, 02 Mar 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Work will be done in Ateli under Atal Ground Water Scheme at a cost of Rs 1.93 crore.
मंडी अटेली। अटल भूजल योजना के तहत अटेली विधायक सीताराम यादव ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 1 करोड़ 93 लाख रुपए के छह उद्घाटन किए। उनके साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक सीताराम यादव ने कहा कि प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य हो रहे हैं। हर पात्र को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व के चलते प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। मेरिट व डिजिटलाइजेशन तरीके से पारदर्शी तरीके से कार्य हो रहे हैं। दक्षिणी हरियाणा में भूजल स्तर सुधारने के लिए नहरी पानी का समान बंटवारे के साथ जोहड़ों को नहरों से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आयुष्मान कार्ड के तहत पात्र नागरिकों का मुफ्त इलाज के साथ गांवों की फिरनियों, लाइब्रेरी, जिम, शिवधाम आदि स्थानों में कार्य किए जा रहे हैं। शनिवार को अटल भूजल योजना के तहत हुए उद्घाटन समारोह में 34.62 लाख रुपए से खेड़ी माइनर तक पाइप लाइन, 27 लाख की लागत से रामपुरा सब माइनर से खेड़ी जोहड़ तक पाइप लाइन सहित अनेक कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता नितिन भार्गव, एसडीओ अशोक, कर्मबीर खिंची, चेयरमैन राजेंद्र यादव, मुकेश, जयप्रकाश, विजय सिंह, नरेंद्र, बिजेंद्र लांबा, मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed