फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Work order will be issued soon for the construction of new Nagar Palika building

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका नए भवन के निर्माण के लिए जल्द जारी होगा वर्क ऑर्डर

Tue, 01 Jul 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 01 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Work order will be issued soon for the construction of new Nagar Palika building
फोटो संख्या:54- ऑटो मार्केट के पीछे खाली जमीन जहा बनाया जाएगा नगर पालिका का नया भवन--संवाद
महेंद्रगढ़। ऑटो मार्केट के पीछे खाली जमीन पर नगर पालिका ने नए भवन बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर पालिका ने करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता (जेई) नवदीप ने बताया कि नगर पालिका के नए भवन के निर्माण को लेकर पांच एजेंसिया आई थीं। पिछले सप्ताह में सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक एजेंसी को चयन किया गया है। जल्द वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। ठेकेदार को भवन के निर्माण के लिए छह माह का समय दिया गया है। ऑटो मार्केट के पीछे करीब तीन एकड़ में खाली पड़ी नगरपालिका की जमीन पर पालिका ग्रांउड फ्लोर सहित तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर पालिका कार्यालय शंकर मार्केट में स्थित है। यह कार्यालय 1991 में बनाया गया था। जगह की कमी के अभाव में पालिका का नया भवन बनाने का निर्णय लिया है। पार्षदों की आमसभा की बैठक में इसका प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है। पालिका की ओर से सरकार से पहले ही स्वीकृति मिल चुकी थी। अब नगर पालिका की ओर से नए भवन को लेकर एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

- यह सुविधाएं मिलेंगी:

कार्यालय में तीन मंजिला भवन होगा। ग्राउंड फ्लोर पर एडमिन ब्रांच होगा, जहां चेयरमैन, सचिव आदि के अलग-अलग कक्ष होंगे। इसी फ्लोर पर एक कांफ्रेंस हाल भी होगा। जहां पर एमई, जेई, पटवारी, बीआई के कक्ष होंगे। इसके अलावा अकाउंट ब्रांच भी इसी फ्लोर पर होगी। दूसरे फ्लोर पर महिला और महिला पुरुषों का अलग-अलग रैनबसेरा बनाया जाएगा। सभी फ्लोर पर पानी और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा भवन में लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इसके साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व सार्वजनिक पार्किंग की सुविधा भी होगी।

--------------

ऑटो मार्केट के पीछे करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से नगर पालिका का नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जुलाई माह में वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। ठेकेदार को नगर पालिका के नए भवन के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए छह माह का समय दिया गया है।

--- रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed