फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women raised slogans through the Nari Shakti Vandan campaign

Mahendragarh-Narnaul News: नारी शक्ति वंदन अभियान से महिलाओं ने भरी हुंकार

Wed, 15 Apr 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women raised slogans through the Nari Shakti Vandan campaign

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत बुधवार को महेंद्रगढ़ उपमंडल के प्रशासनिक भवन परिसर में हस्ताक्षर अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत स्थापित की गई नारी शक्ति वॉल पर क्षेत्र की जागरूक महिलाओं ने अपने हस्ताक्षर कर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान के प्रति अपना पुरजोर समर्थन दिया।

लघु सचिवालय स्थित प्रशासनिक भवन में सुबह से ही महिलाओं का तांता लगा रहा। जहां विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने इस दीवार पर अपनी मोहर लगाकर यह संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण और विधायी प्रक्रियाओं में उनकी भागीदारी अब और अधिक सुदृढ़ होगी। महिलाओं ने कहा कि यह आरक्षण न केवल उनके राजनीतिक अधिकारों को सुरक्षित करेगा बल्कि समाज के नीति निर्धारण में आधी आबादी के दृष्टिकोण को भी प्रमुखता मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed