{"_id":"69a5d86a297c0c8f3702af2b","slug":"women-prayed-for-happiness-and-prosperity-by-worshipping-holi-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136758-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं ने होली पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं ने होली पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र में सुबह महिलाओं ने होली पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। विभिन्न गावं में निर्धारित स्थानों पर स्थापित होलिका के चारों ओर महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की।
महिलाएं सिर पर पूजा की थाली, रोली, मौली, हल्दी, चावल, गुड़ और नई फसल की बालियां लेकर पहुंचीं। उन्होंने होलिका की परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटा और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए।
इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय प्रशासन सतर्क नजर आया। कई स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। महिलाओं ने समाज में आपसी भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
होलिका दहन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और मंगलवार सुबह शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। इसके साथ ही रंगों के त्योहार होली का उल्लास पूरे क्षेत्र में देखने को मिलेगा।