{"_id":"68b8915fd42a708b0c05d679","slug":"women-dominate-yoga-competition-win-medals-narnol-news-c-203-1-sroh1010-119809-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: योग स्पर्धा में महिलाओं का दबदबा, जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: योग स्पर्धा में महिलाओं का दबदबा, जीते पदक
Thu, 04 Sep 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- रेवाड़ी में आयोजित योग प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगिता संतोष देवी को सम्मानि
महेंद्रगढ़। रेवाड़ी में संपन्न हुई छठवीं राज्यस्तरीय योग स्पर्धाओं में महेंद्रगढ़ जिले की महिलाओं का दबदबा रहा। मंगलवार को महिलाओं की सीनियर वर्ग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले से तीन महिला खिलाड़ियों में से दो ने स्वर्ण और एक ने कांस्य पदक जीता है।
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव रीना देवी ने बताया कि जिले से नौ महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य व हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. युद्धवीर की ओर से सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि कनीना के गांव रसूलपुर निवासी संतोष देवी ने 45-55 आयुवर्ग में लेग बैलेंस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। वहीं रसूलपुर निवासी सुमन देवी ने 45-55 आयुवर्ग के फॉरवर्ड बैंड इवेंट में प्रदेशभर में अपनी धाक जमाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। इसके अलावा आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़ निवासी सुनीता देवी ने 45 से 55 आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. निलेश मुदगल, उपाध्यक्ष डॉ. भंवर सिंह कसाना, जिला सचिव रीना देवी, सह सचिव अरुण कुमार, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी सुनील देवी, आर्यवीर दल के मंडलपति सतीश आर्य रसूलपुर और रसूलपुर में महिला योगासन आचार्या डॉ. मधु कुमारी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।