फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women are learning skills in making handloom items and running beauty parlors.

Mahendragarh-Narnaul News: हैंडलूम आइटम बनाने व ब्यूटी पार्लर का हुनर सीख रहीं महिलाएं

Thu, 08 Jan 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Women are learning skills in making handloom items and running beauty parlors.
फोटो संख्या:62 पायगा में हस्तकला का प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत: संगठन
महेंद्रगढ़। श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति गांव पायगा में एक महीने से निशुल्क प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से समिति महिलाओं को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ा रही है। इस शिविर में गांव की 50 से अधिक महिलाएं हैंडलूम आइटम बनाने और ब्यूटी पार्लर का हुनर सीख रही हैं।
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ही ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलेगी। शिविर में मुख्य प्रशिक्षक अंकिता सिंह की आर से महिलाओं को ऊनी वस्त्र, टोपी, स्वेटर, गलीचे और विभिन्न हैंडलूम आइटम बनाने का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में अंकिता सिंह महिलाओं को ब्यूटी पार्लर की बारीकियों से रूबरू करा रही हैं। समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है ताकि वे आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के प्रवक्ता मनोज यादव ने बताया कि श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं है। संस्था समय-समय पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर महिलाओं को साक्षर बना रही है। इसके साथ ही गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर व कटाई-सिलाई के कार्यों के माध्यम से समाज सेवा की जा रही है।
बॉक्स
55 साल की उम्र में भी मेरा कुछ नया सीखने का जज्बा कम नहीं हुआ है। हैंडलूम का काम सीखकर मुझे महसूस हो रहा है कि आत्मनिर्भर बनने की कोई उम्र नहीं होती।-मनोज देवी
बॉक्स
पहले हम सिर्फ घर के कामों तक सीमित थे लेकिन अब ब्यूटी पार्लर और सिलाई-कढ़ाई सीखकर हम खुद का काम शुरू कर सकते हैं। यह शिविर हमारे लिए वरदान साबित हो रहा है।-दुरजी देवी
बॉक्स
समिति ने हमें न केवल हुनर सिखाया बल्कि आत्मविश्वास भी दिया है। अब हम अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार की आर्थिक मदद कर पाएंगे। श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।-उषा देवी

बॉक्स
60 साल की उम्र में समाज और हुनर से जुड़ना अच्छा लग रहा है। नई पीढ़ी की बहुओं और बेटियों को यहां मेहनत करते देख भविष्य उज्ज्वल नजर आता है।-गंगा देवी

फोटो संख्या:62 पायगा में हस्तकला का प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत: संगठन

फोटो संख्या:62 पायगा में हस्तकला का प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत: संगठन

फोटो संख्या:62 पायगा में हस्तकला का प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत: संगठन

फोटो संख्या:62 पायगा में हस्तकला का प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत: संगठन

फोटो संख्या:62 पायगा में हस्तकला का प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत: संगठन

फोटो संख्या:62 पायगा में हस्तकला का प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत: संगठन

फोटो संख्या:62 पायगा में हस्तकला का प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत: संगठन

फोटो संख्या:62 पायगा में हस्तकला का प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed