फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman accuses JE and other employees of demanding bribe

Mahendragarh-Narnaul News: महिला ने जेई सहित अन्य कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

Sun, 23 Jun 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses JE and other employees of demanding bribe
कनीना। क्षेत्र निवासी महिला ने बिजली विभाग में कार्यरत जेई व अन्य कर्मचारियों पर कनेक्शन को लेकर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री, विभाग के कार्यकारी अभियंता सहित सीएम विंडो पर शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन

सविता देवी ने बताया कि उसने सुंदरह मार्ग पर गांव भोजावास के शनि मंदिर के पास अशोक कुमार, अनिल कुमार से जमीन खरीद कर एक दुकान बनाई हुई है। जिसका इंतकाल भी मंजूर हो रखा है। उन्होंने बताया की दुकान में बिजली कनेक्शन लेने के लिए दो-तीन बार ऑनलाइन आवेदन भी कर चुकी है, लेकिन उसके बावजूद भी बिजली विभाग फाइल पर गौर नहीं फरमा रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारी बोल रहे हैं कि जिस जगह आपने दुकान बना रखी है वहां पर सुरेश नामक व्यक्ति के नाम से बिजली की चोरी का केस बना हुआ है, जबकि मेरा सुरेश से कोई लेना देना नहीं है। पीड़िता ने बताया कि बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर फोरमैन व लाइनमैन से जब वह मिली तो उन्होंने कहा कि इस तरह कनेक्शन नहीं मिलता है। चक्कर लगवाने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि काम करने की एवज में खर्चा करना पड़ेगा। पीड़िता ने जब उसने खर्चा देने से मना कर दिया तो उन्होंने मेरी फाइल पर ऑब्जेक्शन लगाकर उसे कैंसिल कर दिया।
विज्ञापन

सविता देवी ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इस दौरान दुकान निर्माणाधीन थी और गलत कैटेगरी अप्लाई करने की वजह से आवेदन निगम द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था। मेरे द्वारा उसे साइट पर 29 फरवरी को चोरी पकड़ी गई थी। जो सुरेश कुमार सुंदरह के नाम भरी गई थी। अब तक 28754 रुपये की जुर्माना राशि उस साइड की पेंडिंग है। बिजली मंत्री के दिशा-निर्देश अनुसार जिसके ऊपर से लाइन है बिजली का कनेक्शन जारी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मनोज कुमार जेई, बिजली विभाग
जब किसी व्यक्ति के गलत नाम से कोई चोरी की शिकायत भरी जाती है तो वह विभाग के पोर्टल पर उसके खिलाफ अपील का कार्य करता है। सुरेश कुमार के नाम से बिजली की चोरी की फाइल भरी हुई है। शिकायतकर्ता ने जेई पर मीटर लगाने के एवरेज में रिश्वत का आरोप लगाया है। उस पर करवाई की जा रही है। किसी भी तरह का गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- एसडीओ उमेश कुमार वर्मा, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed