फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   With the onset of winter, demand for warm clothes increased.

Mahendragarh-Narnaul News: सर्दी के मौसम शुरू होते ही गर्म कपड़ों की होने लगी मांग

Fri, 07 Nov 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
With the onset of winter, demand for warm clothes increased.
फोटो संख्या:61- शंकर मार्केट में  गर्म कपड़े खरीदती महिलाएं---संवाद
महंद्रगढ़। ठंड ने दस्तक दे दी है और जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आने लगी है, वैसे-वैसे महेंद्रगढ़ के बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सर्दी की शुरुआत के साथ ही दुकानों पर स्वेटर, शॉल, गर्म जैकेट, मफलर और ऊनी कोट की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लोगों की बढ़ती भीड़ ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी है। व्यापारियों के चेहरों पर भी उत्साह झलकने लगा है। शहर के गांधी मार्केंट, शॉपिंग कॉप्लेक्स, सिनेमा रोड, 11 हट्टा बाजार, मसानी चोक की दुकानों पर इन दिनों गर्म कपड़ों के नए स्टॉक सजने लगे हैं। व्यापारी दिल्ली, लुधियाना, जयपुर और अमृतसर से नई वैरायटी के ऊनी कपड़े मंगवा रहे हैं ताकि ग्राहकों को अधिक विकल्प मिल सकें।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार इस बार युवाओं के बीच ट्रेंडी जैकेट और हुडी की मांग सबसे अधिक है, जबकि महिलाओं में शॉल और स्टॉल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। बच्चों के लिए रंग-बिरंगी जैकेट और टोपी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। सर्दी की रफ्तार बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में गर्म कपड़ों का कारोबार और तेजी पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि अगर तापमान में और गिरावट आती है, तो इस सीजन में बिक्री पिछले साल की तुलना में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
----------
पिछले कुछ दिनों से मौसम में ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में लोग अब सर्दी से बचाव के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर चुके हैं। सर्दी के मौसम में लेडीज स्वेटर, बच्चों के गर्म कपड़े, जैकेट और बच्चों के ऊनी कपड़ों का नया स्टॉक मंगवाया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री में और तेजी आएगी।-कुलदीप तिवाड़ी, दुकानदार
----------
नवंबर से लेकर जनवरी तक गर्म कपड़ों की बिक्री अपने चरम पर रहती है। खासकर शाम के समय बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। लोग अपने परिवार के लिए नए गर्म कपड़े खरीदने के साथ ही उपहार के रूप में भी ऊनी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। महिलाओं में खासतौर पर कश्मीरी शॉल, हाथ से बुने स्वेटर की मांग बढ़ रही है।

---आशीष, दुकानदार

फोटो संख्या:61- शंकर मार्केट में  गर्म कपड़े खरीदती महिलाएं---संवाद

फोटो संख्या:61- शंकर मार्केट में  गर्म कपड़े खरीदती महिलाएं---संवाद

फोटो संख्या:61- शंकर मार्केट में  गर्म कपड़े खरीदती महिलाएं---संवाद

फोटो संख्या:61- शंकर मार्केट में  गर्म कपड़े खरीदती महिलाएं---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed