फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wires hanging from poles pose a danger; fear of electric shock during rain.

Mahendragarh-Narnaul News: खंभों पर लटकते तार बने खतरा, बारिश में करंट का डर

Thu, 30 Jul 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wires hanging from poles pose a danger; fear of electric shock during rain.
फाेटो संख्या:51- रेलवे रोड पर खंबों पर फैला बिजली के ​तारों का जाल--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में बिजली के खंभों पर लटके तारों का जाल हादसों का कारण बन सकता है। खुले और झूलते तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। बारिश के मौसम में इन तारों से खंभों में करंट आने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद बिजली निगम की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

शहर में बिजली और वाईफाई के तार सड़कों के बीच लटक रहे हैं। कई जगह ये तार जमीन तक पहुंच गए हैं। एक ही बिजली खंभे पर कई घरों के मीटर लगे हुए हैं और उन पर वाईफाई केबल भी उलझी हुई हैं। गोशाला रोड पर खंभों पर मीटर खुले पड़े हैं और तारों के ज्वाइंट भी सुरक्षित नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने निगम को शिकायत दी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर भी मीटर बॉक्स खुले और टूटे हुए हैं। बारिश का पानी इनमें जाने से स्पार्किंग और आग जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं, सड़क के बीच लटकते तार ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में फंसकर यातायात प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाईफाई केबलों का हो उचित समाधान
शहर में बिजली पोलों पर लगी वाईफाई केबलें भी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। आंधी या बंदरों के कारण केबल टूटकर सड़कों पर लटक जाती हैं, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत होती है। कई जगह दुकानदारों ने केबलों को जमीन पर ही एकत्र कर रखा है।

वर्जन:
वाईफाई के तारों के कारण निगम के काम में परेशानी आ रही है। इनके कारण बिजली मीटर बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। एक सप्ताह में कंपनियों को अपने इंटरनेट तार हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं होने पर निगम की ओर से इन्हें हटाया जाएगा। मीटर और खुली तारों की समस्या के समाधान का काम जारी है जिसे अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है।-सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, महेंद्रगढ़

फाेटो संख्या:51- रेलवे रोड पर खंबों पर फैला बिजली के तारों का जाल--संवाद

फाेटो संख्या:51- रेलवे रोड पर खंबों पर फैला बिजली के तारों का जाल--संवाद

फाेटो संख्या:51- रेलवे रोड पर खंबों पर फैला बिजली के तारों का जाल--संवाद

फाेटो संख्या:51- रेलवे रोड पर खंबों पर फैला बिजली के तारों का जाल--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article