फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Winners of science fair organized at Aarohi School honored

Mahendragarh-Narnaul News: आरोही स्कूल में आयोजित विज्ञान मेले के विजेताओं को किया सम्मानित

Fri, 15 Nov 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 15 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Winners of science fair organized at Aarohi School honored
फोटो नंबर-02विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता आरोही स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
नारनौल। आरोही मॉडल स्कूल मंढाणा में विज्ञान मेले के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मंढाणा के सरपंच लीलाराम यादव रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच लीलाराम यादव का प्राचार्य व आरोही के समस्त स्टाफ द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। छात्रा भावना, नीरू, कीर्ति, ओजस्वी आदि द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों व अध्यापकों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य लीलूराम यादव ने बताया कि गत वर्ष हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरोही मॉडल स्कूल मंढाणा हरियाणा में प्रथम स्थान पर रहा। प्राचार्य ने बताया कि मेले में छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर मेकिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मेले का आयोजन जीव विज्ञान प्रवक्ता अशोक बडेसरा, भौतिक प्रवक्ता नितेश शर्मा, गणित प्रवक्ता राजपाल व फाइन आर्ट प्रवक्ता सीमा कुमारी की देखरेख में आयोजित किया गया। जिसमें छात्रा अंतिमा, तमन्ना, साहिल, अंजलि, नचिता, शिखा, रुचिका, लकी, मनसुख, सुजल सिंह को विजेता होने पर
विज्ञापन

स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि व प्राचार्य ने इन विजेताओं के साथ-साथ उनके शिक्षक अशोक बडेसरा, नितेश शर्मा व सीमा कुमारी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed