फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   wine found, two arrest, police

सोहला में बाइक सवार से 875 ग्राम गांजा, कनीना में 102 पेटी शराब पकड़ी

Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
wine found, two arrest, police
कनीना में अवैध शराब के साथ आरोपी व पुलिस कर्मी - फोटो : Narnol
कनीना। पुलिस ने कस्बे के वार्ड नंबर 10 में एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद की है। स्पेशल स्टाफ ने 875 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां अदालत ने एक आरोपी को जेल भेज दिया, एक को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

कनीना पुलिस ने सूचना के आधार पर एसआई गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल सुंदरलाल, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, एसपीओ अशोक कुमार ने वार्ड नंबर 10 में छापा मारा। दीपक के घर के कमरे में रखे बेड के नीचे से 102 बोतल शराब बरामद हुई। जिसमें तीन पेटी रसीला संतरा, एक पेटी असली संतरा देसी शराब की बोतल, 2 पेटी पव्वा बाउंसर संतरा 2 पेटी पव्वा असली संतरा, 32 बाबा शराब अंग्रेजी ओसी ब्लू शामिल है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि रविवार शाम स्पेशल स्टाफ इंचार्ज एसआई सतबीर को सूचना मिली कि राजस्थान निवासी वेदप्रकाश मोटरसाइकिल से सोहला की बणी होते हुुए अपने गांव जा रहा है। उसके पास गांजा है। पुलिस टीम ने आरोपी को रोक कर बाइक को चेक किया तो उसके पास 875 ग्राम गांजा बरामद हुआ। सोमवार को वेदप्रकाश को महेंद्रगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को नसीबपुर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed