फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Winds changed direction.....maximum AQI reached 204

Mahendragarh-Narnaul News: हवाओं ने बदला रूख.....अधिकतम एक्यूआई 204 पहुंचा

Mon, 04 Nov 2024 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Winds changed direction.....maximum AQI reached 204
नारनौल। क्षेत्र में गत एक माह से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी बनी हुई है। रविवार को भी प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को 54 अंकों की वृद्धि के साथ्क्यू आई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 204 पहुंच गया। शनिवार को यह आंकड़ा 150 था।
विज्ञापन

पड़ोसी देश पाकिस्तान, पंजाब, पंजाब से सटे हरियाणा के कुछ जिलों मे पराली जलाने की घटनाओं के कारण और दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के कारण प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गत कुछ दिनों से क्षेत्र में पश्चिम से पूर्व की तरफ हवा चल रही थी। इस कारण दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी होने के बावजूद प्रदूषण स्तर 100 से 150 के बीच बना हुआ था।
विज्ञापन

रविवार से क्षेत्र में हवाओं ने रूख बदला है और हवा पूर्व से पश्चिम की तरफ चल रही है जिस कारण प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पश्चिम से पूर्व की तरफ हवा चलने वाली हवा जिसे पछुआ पवन भी कहा जाता है से प्रदूषण का स्तर पूर्वी और उत्तरी जिलों में ज्यादा देखने को मिलता है, लेकिन पूर्व से पश्चिम की तरफ चलने वाली हवा जिसे दक्षिण पूर्वी पवन भी कहा जाता है के कारण क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होती है। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में प्रदूषण स्तर और ज्यादा अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पछुआ पवन चल रही थी, जिस कारण दीपावली पर जमकर आतिशबाजी होने के बाद भी प्रदूषण स्तर में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली थी। लेकिन रविवार से हवाओं ने रूख बदला है और दक्षिणी पूर्वी हवा के कारण क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
डॉ. चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब, राजकीय महाविद्यालय, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed