फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Windows of car parked outside house of ward councilor broken in Nangal Chaudhary

Narnaul: पार्षद के घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़े, घर का गेट तोड़ने का भी प्रयास, एक पकड़ा

Sun, 16 Apr 2023 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी/नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी/नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:42 AM IST
सार

पीड़ित पार्षद ने रात को ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी ली और हमलावरों की तलाश शुरू की। इसमें करीब एक घंटे बाद ही पुलिस को एक हमलावर को पकड़ने में सफलता मिल गई।

विज्ञापन
Windows of car parked outside house of ward councilor broken in Nangal Chaudhary
गाड़ी के शीशे तोड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी में शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने वार्ड पार्षद के घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए व घर के गेट को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन गेट नहीं टूटने के कारण हमलावर पत्थरबाजी कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़ित पार्षद ने रात को ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी ली और हमलावरों की तलाश शुरू की। इसमें करीब एक घंटे बाद ही पुलिस को एक हमलावर को पकड़ने में सफलता मिल गई। वहीं पीड़ित पार्षद ने परिवार को जान से मारने व गाड़ी में रखे पैसे लूट ले जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हमला करने में चार लोग शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed