फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Will help in increasing entrepreneurship: Vice Chancellor

उद्यमशीलता को बढ़ाने में मदद मिलेगी : कुलपति

Fri, 31 Jan 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Will help in increasing entrepreneurship: Vice Chancellor
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 18वें अभिविन्यास और संवेदनशीलता कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। ऑनलाइन हुए इस आयोजन में देशभर के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के 120 शिक्षकों व शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि यह आयोजन प्रतिभागियों की उद्यमशीलता को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

समापन सत्र में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के पूर्व कुलपति प्रो. बीके पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विवि में मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार व उपनिदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से आयोजित दस दिवसीय इस कार्यक्रम में 16 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन में एनआईपीआर, रायबरेली की प्रो. शुभिनी ए सर्राफ, एनसीईआरटी के प्रो. एसके यादव, पूर्व शैक्षणिक अकादमिक प्रो. सरोज बाला, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. आरएस यादव, हकेवि के प्रो. संजीव कुमार, प्रो. सुरेंद्र सिंह व डॉ. श्रीराम पांडेय, एमएमटीटीसी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की निदेशक व विधि विभाग की अध्यक्ष प्रो. प्रीति जैन, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के प्रो. सुप्रण कुमार शर्मा, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रो. विशाल सूद, यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, वड़ोदरा के डॉ. रमेशचंद्र कोठारी, चिल्ड्रन रिसर्च यूनिवर्सिटी, गांधीनगर व गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के प्रो. नीरज दिलबागी ने विशेषज्ञ के रूप में एनईपी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed