{"_id":"66f450a9d0744d4dd40296ad","slug":"will-fill-vacant-government-posts-on-merit-rao-dan-singh-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112327-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली सरकारी पदों को मेरिट पर भरेंगे : राव दान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली सरकारी पदों को मेरिट पर भरेंगे : राव दान सिंह
Wed, 25 Sep 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- मोहल्ला सराय में लोगों को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह--स्रोत
महेंद्रगढ़। प्रदेश में एक ही आवाज आ रही है कि भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है। यह बात कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह ने गांव खायरा, खातोद, पहाडवास, निम्बेहड़ा, बलायचा, बुडीन, ढाणी बोहरा वाली, सोहला, ढाढोत, बलाना, खातोदड़ा व शहर के मोहल्ला सराय में जनसभा में कही।
राव दानसिंह ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारी से हताश युवा आज नशे की ओवरडोज से जान गंवा रहे हैं। कौशल रोजगार निगम, अग्निपथ योजना लाकर बिना रिजर्वेशन, बिना मेरिट, बिना पेंशन वाली कच्ची नौकरियों के जंजाल में फंसा दिया गया। न निजी क्षेत्र में कोई निवेश आया न सरकारी रोजगार मिला। कांग्रेस सरकार आते ही खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को जॉब कलेंडर के हिसाब से मेरिट पर भरेंगे।
उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को होने वाला मतदान इस बार हरियाणा में एक नई इबारत लिखने वाला है। 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आने के साथ ही हरियाणा में कांग्रेस की स्थिर सरकार का गठन होगा। प्रदेश के हर व्यक्ति के हितों की रक्षा व सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में कार्य करेगी।