{"_id":"669ebf497f0b076ce10b6844","slug":"will-extend-kejriwals-guarantee-to-every-village-and-booth-dr-manish-yadav-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110944-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की गारंटी को हर गांव और बूथ तक पहुंचाएंगे : डॉ. मनीष यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की गारंटी को हर गांव और बूथ तक पहुंचाएंगे : डॉ. मनीष यादव
Tue, 23 Jul 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:82- आप कार्यालय महेंद्रगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते आप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.
महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने केजरीवाल की गारंटी कार्ड पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचकूला में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पांच गारंटी कार्ड लांच कर विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। पार्टी का हर कार्यकर्ता केजरीवाल की गारंटी को हर गांव और बूथ तक पहुंचाने का काम करेगा। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी प्रदेश की जानता केजरीवाल की गारंटी पर भरोसा जताएगी।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पहली गारंटी के बारे में कहा कि मुफ्त और 24 घंटे बिजली तथा पुराने घरेलू बकाया बिल माफ किए जाएंगे। पावर कट बंद होंगे, दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं दूसरी गारंटी के तहत हरियाणा प्रदेश में सबको अच्छा और निशुल्क उपचार दिया जाएगा। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी हरियाणा का विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र सिंह मटरू, लोकसभा अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण यादव, मीडिया सलाहकार गौरव यादव, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।