{"_id":"64de6193418ad11c3908ba6b","slug":"wild-animal-attack-killed-ten-sheep-and-two-goats-narnol-news-c-203-1-sroh1011-2518-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जंगली जानवर का हमला, दस भेड़ और दो बकरियों को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जंगली जानवर का हमला, दस भेड़ और दो बकरियों को मारा
Thu, 17 Aug 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
गांव डालनवास में मृत पड़ी भेड़।
सतनाली(महेंद्रगढ़)। गांव डालनवास में जंगली जानवर ने बुधवार रात को भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया जिससे 10 भेड़ व 2 बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह कोई बाघ हो सकता है।
पीड़ित पवन ने बताया कि वह भेड़-बकरी पालकर अपना जीवन यापन चलता है। उसके पास लगभग 30 भेड़-बकरी हैं। बुधवार की रात को वह भेड़-बकरियों को अपने बाड़े में बांधकर सोया था जब वह सुबह उठा तो बाड़े के अंदर 10 भेड़ और दो बकरियाें की मौत हो गई थी। भेड़-बकरियों की गर्दन तोड़ रखी थी तथा दो भेड़ों के पेट भी फाड़ रखे थे। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। चिकित्सकों की टीम ने बताया कि भेड़ व बकरी की मौत की वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। पीड़ित ने बताया कि भेड़-बकरियों के मरने से लगभग 1.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने सरकार से आर्थिक सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है।
अरावली की पहाड़ियों में बाघ होने की संभावना
सरपंच प्रतिनिधि वीरपाल डालनवास ने बताया कि गांव डालनवास अरावली की पहाड़ीयों के क्षेत्र में आता है इसलिए यहां पर जरख को तो कई बार ग्रामीणों ने देखा है लेकिन जिस प्रकार से भेड़ व बकरियों को खाया गया है। इसके अनुसार कोई चिता या बाघ हाेने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि सभी भेड़ व बकरियों की गर्दनों को तोड़कर मारा गया है, जिनमें से दो भेड़ों के तो पेट को फाड़ कर खाया गया है। इससे ग्रामीणों को लग रहा है कि ये किसी जंगली जानवर के द्वारा खाई गई है।