फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Whose head will be crowned, the decision will be taken today

Mahendragarh-Narnaul News: किसके सिर पर सजेगा ताज, फैसला आज

Tue, 04 Jun 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Jun 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Whose head will be crowned, the decision will be taken today
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का मंगलवार को फैसला होगा। इस बार 65.39 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। जिसकी मतगणना की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। मतगणना के रुझान सुबह 9 बजे आने शुरू हो जाएंगे। वर्ष 2009 से अब तक दो बार भाजपा और एक बार कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

हालांकि इस बार कांग्रेस की तरफ से यादव प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार कर मुकाबला रोमांचक बना दिया था। ऐसे में दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। इस बार वर्ष 2019 की तुलना में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा में मतदान प्रतिशत भी कम रहा है। भाजपा, कांग्रेस, जजपा सहित अन्य दलों के 17 प्रत्याशियों के भाग्य का मंगलवार को फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन



ऐसे रहे हैं 2009 के बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के चुनाव

-वर्ष 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने जीत हासिल की थी। इस दौरान श्रुति चौधरी को 3,02817 वोट मिले, जो कुल मतदान के 35.03 प्रतिशत थे। वहीं दूसरे नंबर पर इनेलो से अजय चौटाला को 2,47,240 वोट मिले, जो 28.60 प्रतिशत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-2014 में धर्मबीर सिंह भाजपा से जीते थे। धर्मबीर सिंह को 4,04,542 वोट मिले, जो कि कुल मतदान में से 39.26 प्रतिशत थे।
-इनेलो के राव बहादुर सिंह को 2,75,148 वोट मिले, जो कि कुल मतदान में से 26.70 प्रतिशत थे।
-तीसरे नंबर पर श्रुति चौधरी रहीं। उनको 2,68,115 वोट मिले, जो कि 26.02 प्रतिशत थे।

-2019 के चुनाव में भाजपा के धर्मबीर सिंह ने दोबारा जीत हासिल की। इस बार 7,36,699 वोट मिले, जो कि 63.45 प्रतिशत थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी को 2,92,236 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 25.17 रहा था।



महेंद्रगढ़ जिले में विधानसभावार 2019 व 2024 में हुआ मतदान


विधानसभा क्षेत्र 2019 में प्रतिशत 2024 में प्रतिशत



अटेली 72.43 68.35



महेंद्रगढ़ 71.24 69.30



नारनौल 70.96 66.35



नांगल चौधरी 68.07 60.45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed